गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। अब किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद शव को अंत्येष्टि स्थल तक ले जाने के लिए परिजनों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। नगर निगम गोरखपुर, महानगर क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए निशुल्क वातानुकूलित शव वाहन सेवा जल्द शुरू करेगा। एक नंबर पर सूचना देने के बाद यह वाहन जल्द ही मौके पर पहुंचकर शव को अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचाएगा। नगर निगम की बैठक में पार्षदों की मांग पर महानगर क्षेत्र के असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद के लिए करीब 15 लाख रुपये की लागत से एक शव वाहन खरीदा गया है। इस वाहन का उपयोग नगर निगम क्षेत्र के किसी भी स्थान से शव को अंत्येष्टि स्थल तक ले जाने के लिए किया जा सकेगा। वह वाहन वातानुकूलित नहीं है लेकिन शव रखने का बाक्स वातानुकूलित है। तीन से चार लोग वाहन में बैठ भी सकते हैं। नगर ...