गाज़ियाबाद, अप्रैल 25 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम शहर के पार्कों में सुधार कार्य कराएगा। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। पार्कों में चारदिवारी और फुटपाथ की मरम्मत करने के साथ घास और पौधे लगाए जाएंगे। लोगों के बैठने के लिए बेंच और प्रकाश व्यवस्था बेहतर की जाएगी। शहरी क्षेत्र में निगम के छोटे और बड़े 1250 पार्क हैं। निगम के कई बड़े पार्क बेहतर स्थिति में है तो कुछ पार्कों में अभी भी कार्य कराने की जरूरत है। शास्त्रीनगर, गोविंदपुरम, लोहिया नगर, पटेलनगर, कविनगर और राजनगर आदि कॉलोनी के कुछ पार्क बदहाल हैं। पार्कों में कहीं घास नहीं लगी तो कहींचारदिवारी टूटी है। लोगों के टहलने के लिए बने फुटपाथ भी ठीक हालत में नहीं है। प्रकाश व्यवस्था बेहतर नहीं होने से शाम को ही लोगों को परेशानी होने लगती है। स्थानीय पार्षद और लोग निगम से पार्कों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.