गाज़ियाबाद, अप्रैल 17 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम मेरठ तिराहे को संवारेगा। फ्लाईओवर के नीचे और मेट्रो पिलर के पास खाली जगह पर रंग-बिरंगे फूलों के पौधे, घास और लाइट लगाई जाएंगी। निगम करीब 1.29 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कराएगा।मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि मेरठ रोड तिराहे पर लोगों के लिए बैठने के लिए बैंच रखवाई जाएंगी। घास और पौधे लगाए जाएंगे। फूलों के पौधे लगाने के साथ गमले भी रखे जाएंगे। लोग आराम से बैठ सके इसके लिए टिन शेड्स लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया लोगों के घूमने के लिए फुटपाथ तैयार कराया जाएगा। बच्चों के खेलने की सुविधा भी होगी। यह भी पढ़ें- हरित क्षेत्र और धार्मिक स्थलों का होगा विकास फ्लाईओवर की दीवार, मेट्रो पिलर और नमो भारत के पिलर थ्री डी पेंटिंग बनेगी। उन्होंने बताया कि यहां पर काम कराने के लिए कई तरह क...