वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर 17 जेई की तैनाती की गई है। शुक्रवार को सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। महापौर ने कहा कि युवा तकनीकी सहायकों के आने से शहर में विकास कार्यों और तकनीकी व्यवस्थाओं को अधिक गति एवं मजबूती मिलेगी। उन्होंने कर्मियों से पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ शहर के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। ​इस मौके पर उपसभापति नरसिंह दास, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, मुख्य अभियंता आरके सिंह, सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...