हल्द्वानी, फरवरी 17 -- हल्द्वानी। नगर निगम में जल्द ही 14 पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति होगी। इसके लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद निगम प्रबंधन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक कार्मिकों की जगह उनके परिवार के व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाएगी। नगर निगम में 14 पर्यावरण मित्रों की मृत्यु होने के बाद से पद खाली हैं। पहले से ही कार्मिकों की कमी से जूझ रहे निगम को इस कारण से सफाई व्यवस्था में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके समाधान के लिए नए कार्मिकों की नियुक्ति का प्रस्ताव बोर्ड में पास होने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि जल्द ही नियुक्ति हो जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...