धनबाद, मई 9 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद नगर निगम में पहली बार जनता दरबार की शुरुआत हो रही है। नगर आयुक्त आशीष गंगवार की पहल पर अब हर हफ्ते दो दिन जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र के लोग अपनी शिकायतों को लेकर नगर आयुक्त से मिल सकते हैं। प्रधान कार्यालय में लोग अपनी शिकायतों को लेकर जनता दरबार में शामिल हो सकते हैं। नगर निगम में मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार लगेगा। सुबह 11 बजे से एक बजे तक लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। ऑन-द-स्पॉट समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। राजकीय अवकाश छोड़कर हर हफ्ते जनता दरबार लगेगा। यह भी पढ़ें- सिटीजन फीडबैक देकर धनबाद की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने का मौका जनता दरबार में न केवल शिकायतों को सुना जाएगा बल्कि अगर कोई सुझाव देंगे तो उसे स्वीकार किया जाएगा। अबतक जनता दरबार लगाने की पर...