नगर निगम में सभी 104 प्रस्ताव, 255 करोड़ के बजट को मिली मंजूरी
हरिद्वार, अप्रैल 6 -- हरिद्वार, संवाददाता। नगर निगम के निर्वाचित बोर्ड की बैठक सोमवार को नोकझोंक और हंगामे के बीच आयोजित हुई, लेकिन अंत में सभी 104 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए। बैठक के दौरान भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच कई मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली, जिससे माहौल गरमाया रहा। इसके बावजूद बोर्ड ने विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी। बैठक में नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 255 करोड़ रुपये के बजट को भी मंजूरी प्रदान की गई। इस बजट में शहर के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। पारित प्रस्तावों में अतिक्रमण हटाने, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्यों को शामिल किया गया है। मेयर किरन जैसल ने बताया कि सभी 104 प्रस्तावों को पास कर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.