गोरखपुर, मई 20 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। नगर निगम गोरखपुर में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा के स्थानांतरण के बाद संसदीय विभाग की जिम्मेदारी अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार को सौंपी गई है। नगर आयुक्त अजय जैन ने कार्यालय आदेश में लेखाधिकारी नागेंद्र सिंह को सहायक प्रभारी अधिकारी नामित किया है।नगर आयुक्त अजय जैन ने कहा कि विभागीय कार्यहित को देखते हुए संसदीय विभाग के कार्यों के सुचारु संचालन के लिए यह जिम्मेदारी तय की गई है। आदेश में कहा गया है कि प्रमोद कुमार और नागेंद्र सिंह अपने पूर्व आवंटित कार्यों के साथ संसदीय विभाग से संबंधित सभी दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे। नगर आयुक्त के आदेश की प्रतिलिपि महापौर, सभी अपर नगर आयुक्तों, विभागाध्यक्षों, जोनल अधिकारियों तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं अनुपालन के लिए भेजी गई है। ...