बरेली, फरवरी 26 -- नगर निगम में दुकानों का किराया 700 रुपये से बढ़ाकर 14 हजार रुपये किए जाने के विरोध में बुधवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में व्यापारी निगम परिसर में इकट्ठा हुए और प्रदर्शन किया। इस दौरान सत्ता और विपक्ष के पार्षद भी व्यापारियों के समर्थन में उतर आए। हालात बिगड़ते देख सांसद छत्रपाल गंगवार और मेयर डा. उमेश गौतम को मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत कर समाधान का आश्वासन दिया। काफी समय से दुकानों के किराए और प्रीमियम दरों को लेकर नगर निगम और व्यापारी आमने सामने हैं। बुधवार को ये मामला आक्रोश में तब्दील हो गया। कई पार्षद, व्यापारी नगर निगम पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मेयर, नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर तमाम दुकादार धरने पर बैठ गए। व्यापारियों का आरोप है कि बिना सहमति के किराया कई गुना बढ़ा दि...