फरीदाबाद, मई 20 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगर निगम में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की छापेमारी के अगले दिन बुधवार को निगम मुख्यालय में पूरे दिन गहमागहमी का माहौल बना रहा। इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े कई कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति कम रही, जबकि अन्य शाखाओं में फाइलों को खंगालने और रिकॉर्ड जुटाने का काम चलता रहा। सूत्रों के अनुसार ब्यूरो टीम ने निगम प्रशासन को पिछले दो वर्षों की विभिन्न परियोजनाओं और विकास कार्यों से संबंधित फाइलें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद संबंधित शाखाओं में पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। मंगलवार को एसीबी की टीम ने निगम कार्यालय में छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण फाइलों को कब्जे में लिया था。 यह भी पढ़ें- कार्यवाही रजिस्टर में फर्जीवाड़ा पर लामबंद हुए सभासदजांच के द...