सहरसा, जून 6 -- सहरसा , हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए फुटपाथी दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा शहर के पांच जगहों पर वेडिंग जोन निर्माण की कवायद की जा रही है। नगर निगम द्वारा वेडिंग जोन के लिए पांच जगहों के लिए नमूना देकर डीपीआर बनाने के लिए इंजिनियरिंग सेक्शन को भेजा गया है। जानकारी अनुसार पिछले कुछ दिनों पूर्व इंजिनियरिंग सेक्शन द्वारा वेडिंग जोन का डीपीआर भी नगर निगम को उपलब्ध कराया गया। लेकिन डीपीआर सही नहीं होने से दुबारा डीपीआर बनाने के लिए कहा गया है। यह भी पढ़ें- हाईवे किनारे दुकानदारों का कब्जा, पैदल चलना भी दूभर डीपीआर बनते ही वेडिंग जोन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू किया जाएगा। इधर सड़कों पर फुटपाथी दुकानों से आये दिन जाम की समस्या रह रही ह...