रांची, अगस्त 14 -- रांची। प्रमुख संवाददाता रांची नगर निगम कार्यालय परिसर में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुबह आठ बजे से ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। निगम प्रशासक सुशांत गौरव ध्वजारोहण करेंगे। निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार दिन के नौ बजे डोरंडा अंचल कार्यालय, उप प्रशासक दिन के 9.15 बजे डोरंडा अंचल स्टोर कार्यालय एवं दिन के 9.45 बजे उप प्रशासक रवींद्र कुमार बकरी बाजार स्टोर कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...