रांची, जनवरी 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर सोमवार को रांची नगर निगम के विभिन्न कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय और मुख्य अतिथि निर्धारित कर दिए गए हैं। मुख्य कार्यक्रम निगम कार्यालय परिसर में सुबह 8 बजे होगा, प्रशासक सुशांत गौरव झंडोत्तोलन करेंगे। अन्य स्थानों पर सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। डोरंडा अंचल कार्यालय में अपर प्रशासक संजय कुमार, स्टोर कार्यालय परिसर में उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू और बकरी बाजार (अपर बाजार) स्थित स्टोर कार्यालय में उप प्रशासक रवींद्र कुमार तिरंगा फहराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.