नगर निगम में जनसुनवाई, 8 शिकायतें दर्ज
शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- शाहजहांपुर। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण और कर संबंधी समस्याएं रखीं। नगर आयुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर ही समाधान किया गया, बाकी पर कार्रवाई के आदेश दिए गए। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जनसुनवाई दिवस में 8 शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर निस्तारण यह भी पढ़ें- वाटर सप्लाई पाइप लाइन के जाम होने से नल-जल योजना ठप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.