सीतामढ़ी, मई 31 -- मनीष झा सीतामढ़ी। जिले के सभी पांच नगर निकायों में शनिवार को सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी माहौल में संपन्न हो गई। नगर निगम सीतामढ़ी, नगर परिषद जनकपुर रोड, नगर परिषद बैरगनिया, नगर पंचायत सुरसंड एवं नगर पंचायत बेलसंड में नामांकन, मतदान, मतगणना और निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण-पत्र वितरण का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरा कराया गया। चुनाव को लेकर सुबह से ही सभी निकायों में प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे. यह भी पढ़ें- दोस्त-दोस्त न रहा : नगर निकायों की सशक्त समितियों के गठन में खूब हुई पैंतरेबाजी नगर निगम सीतामढ़ी में चुनाव नगर निगम सीतामढ़ी में सबसे अधिक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां सात सदस्यीय सशक्त स्थायी समिति क...