धनबाद, जनवरी 30 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता सेंट्रल सर्वर में खराबी से धनबाद नगर निगम में चार दिनों से जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का काम बंद है। झरिया, कतरास से लेकर भूली तक के लोग नगर निगम पहुंच कर अपना प्रमाण पत्र लेना चाह रहे हैं लेकिन उन्हें सर्वर में खराबी की हवाला देकर वापस लौटाया जा रहा है। पिछले चार दिनों में 300 से अधिक आवेदन सर्वर में खराबी की वजह से लंबित पड़े हैं। सेंट्रल सर्वर में रजिस्ट्रार का आधार को अपग्रेड किया जा रहा है। इसी वजह से चार दिनों से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का काम बंद है। सर्टिफिकेट तो ऑनलाइन बन जा रहा है लेकिन उस पर रजिस्ट्रार का हस्ताक्षर नहीं हो रहा है। इसकी वजह से लोग प्रमाणपत्र लेना नहीं चाह रहे हैं। नगर निगम ने काउंटर नंबर तीन में इससे संबंधित सूचना लिखकर चिपका दिया है। जनवरी-फरवरी का महीना शहर के ...