रुडकी, जनवरी 6 -- नगर निगम में मंगलवार से संपत्ति कर जमा करने की ऑनलाइन व्यवस्था लागू हो गई है। अब लोग अपने घर से ही मोबाइल फोन से संपत्ति कर जमा कर सकते हैं। नगर निगम के कर निर्धारण एवं राजस्व अधिकारी एसपी गुप्ता ने बताया कि इस व्यवस्था के लागू होने से बुजुर्गों, महिलाओं और कामकाजी लोगों को विशेष राहत मिलेगी। नगर निगम द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के लिए संपत्ति कर वसूली का लक्ष्य 6.53 करोड़ रुपये रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार नई व्यवस्था शुरू होने से कर वसूली में तेजी आने की उम्मीद है। अब तक निर्धारित लक्ष्य का एक बड़ा हिस्सा वसूल किया जा चुका है, जबकि शेष राशि की वसूली के लिए निगम सक्रिय प्रयास कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.