भागलपुर, दिसम्बर 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। राज्य सरकार द्वारा जीविका दीदियों को दी जाने वाली 10 हजार रुपये की सहायता राशि के लिए भागलपुर नगर निगम में आवेदन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए नगर निगम कार्यालय में प्रतिदिन महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। प्रक्रिया को पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए डे-एनयूएलएम के समन्वयकों ने विशेष व्यवस्था की है। समन्वयक मृत्युंजय कुमार सिन्हा ने बताया कि हर वार्ड में कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (महिला प्रतिनिधि) की तैनाती की गई है, जो पात्र महिलाओं की पहचान कर उनके फॉर्म भरवाने में मदद कर रही हैं। डे-एनयूएलएम के अमरेंद्र कुमार के अनुसार, अब तक कुल 8 हजार महिलाओं का पंजीकरण किया जा चुका है। इसमें से 7 हजार पंजीकरण विधानसभा चुनाव से पहले हुए थे, जबकि चुनाव के बाद 1 हजार नए नाम जोड़े गए है...