गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम गोरखपुर की कार्यकारिणी समिति की बैठक बुधवार 12 बजे कॉन्फ्रेंस कक्ष में होगी। बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए करीब 1700 करोड़ रुपये आय और 1200 करोड़ रुपये व्यय का मूल बजट विचारार्थ प्रस्तुत किया जाएगा। यह अब तक का निगम का सबसे बड़ा बजट होगा। वित्त वर्ष 2025-26 में 1647 करोड़ रुपये आय और 1093 करोड़ रुपये व्यय का मूल बजट पेश किया गया था। इस बार आय और व्यय दोनों मदों में उल्लेखनीय वृद्धि प्रस्तावित है, जिससे महानगर में विकास कार्यों को और गति मिलने की संभावना है। बैठक में मूल बजट 2026-27 पर विस्तार से विचार-विमर्श होगा। अन्य विषय महापौर डॉ. मंगलेश कुमार की अनुमति से एजेंडे में शामिल किए जाएंगे। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने पत्र जारी कर महापौर, उपसभापति और कार्यकारिणी समिति के समस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.