गया, अप्रैल 2 -- गया नगर निगम सभागार में गुरुवार को अनुकंपा के आधार पर एक युवती समेत नौ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव तथा नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने संयुक्त रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर मेयर ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें तथा शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा मृत कर्मियों के आश्रितों को राहत देने के उद्देश्य से उन्हें सफाई जमादार पद पर नियुक्त किया गया है।सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि स्टैंडिंग कमेटी और बोर्ड की बैठक में नौ आवेदकों को अनुकंप...