कानपुर, फरवरी 25 -- कानपुर। मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय से जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्यालय अब पूरी तरह नेहरू नगर के जोनल कार्यालय जोन चार में शिफ्ट हो गया है। इससे पहले आंशिक तौर पर इसकी शिफ्टिंग हुई थी। कुछ कर्मचारी जोनल कार्यालय में बैठ रहे थे मगर अभी भी मुख्यालय में इसका कार्यालय बना हुआ था। इस वजह से जोन चार के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पुराने कागजों के सत्यापन के लिए लोग मुख्यालय जाते थे और आवेदन करने के लिए जोनल कार्यालय जाना पड़ता था। अब अंध विद्यालय स्थित जोनल कार्यालय में ही जोन के जन्म-मृत्यु पंजीयन संबंधी सभी कार्य एक साथ होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.