नगर निगम बोर्ड की बैठक अब 20 को होगी
मुजफ्फरपुर, जून 14 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता निगम बोर्ड की 16 जून को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 20 जून को नगर भवन में होगी। मेयर निर्मला देवी के निर्णय के आलोक में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने पार्षदों को इसकी जानकारी दी है। बैठक स्थगित होने के पीछे अगले मंगलवार को वार्ड स्तर पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को कारण बताया जा रहा है। शिविर में स्थानीय वार्ड पार्षद व निवासियों के साथ निगम के अधिकारी भी शामिल होते हैं। नगर विकास विभाग की गाइडलाइन के तहत हर माह के पहले व तीसरे मंगलवार को शिविर का आयोजन होना है। यह भी पढ़ें- निगम क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और बचाने के लिए होगा पार्क प्रमंडल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.