काशीपुर, जून 24 -- काशीपुर, संवाददाता। नगर निगम नगर निगम क्षेत्र में जल्द ही ई चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की जाएगी। जहां ई-रिक्शा के अलावा अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज किया जा सकेगा। बीते दिनों हुई बोर्ड बैठक में इसका अनुमोदन कर दिया गया है। क्षेत्र में ई-चार्जिंग स्टेशन नहीं होने के कारण लोगों को अपने ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए नगर निगम अब क्षेत्र के कई स्थानों में ई-चार्जिंग स्टेशन बनवाएगा। इसकी स्थापना के लिए नगर निगम भूमि उपलब्ध कराएगा। जबकि निजी कंपनी निवेश कर स्टेशन का निर्माण अन्य व्यवस्था करेगी। चार्जिंग के लिए नगर निगम निर्धारित शुल्क भी तय करेगा। स्टेशनों की स्थापना के लिए अल्लीखां चौक, डिजाइन सेंटर के पास, स्टेडियम तिराहा समेत अन्य स्थानों का चयन किया गया...