सहारनपुर, जनवरी 11 -- सहारनपुर। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सहारनपुर में बंदरों के प्रबंधन को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। अब नगर निगम बंदरों को नहीं पकड़ सकेगा। बंदरों को वन्य जीव मानते हुए यह जिम्मेदारी नगर निगम से हटा दी गई है और अब बंदरों को पकड़ने, उनके पुनर्वास और समुचित प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश वन विभाग को सौंप दी गई है। इस निर्णय के बाद नगर निगम की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो गई है, जो अब तक बंदरों को पकड़कर वन क्षेत्रों में छोड़ने की व्यवस्था करता था। आगे यह व्यवस्था लागू नहीं रहेगी। महानगर में बंदरों की संख्या करीब 4 से 5 हजार बताई जा रही है। बड़ी संख्या में बंदर होने के कारण शहरवासियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बंदर घरों में घुसकर सामान नुकसान पहुंचा रहे हैं, दुकानों में उत्पात मचाते हैं और कई इलाकों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.