हल्द्वानी, मई 2 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नगर निगम हल्द्वानी के पार्षदों ने मानदेय और वाहन भत्ते की मांग उठायी है। मामले में पार्षदों ने नगर निगम में बैठक कर मेयर गजराज सिंह बिष्ट को ज्ञापन दिया। मेयर ने मामले को आगामी बोर्ड बैठक में पारित कर शासन को भेजने का आश्वासन दिया है। शनिवार को नगर निगम में हुई बैठक में पार्षदों ने बताया कि अपने वार्डों में विकास कार्यों और जन समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें निगम समेत विभिन्न सरकारी विभागों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसके बावजूद उन्हें किसी भी प्रकार का मानदेय या भत्ता नहीं दिया जाता है। पार्षदों ने कहा कि पूर्व की निगम बैठकों में भी मानदेय का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की है कि उन्हें पार्षद निधि, वाहन भत्ता और मानदेय प्रदान किया जाए। पार्षदों न...