हजारीबाग, नवम्बर 29 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने एक विज्ञप्ति जारी कर हजारीबाग नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों पर कचरे का अंबार लगातार बना रहता है, जबकि सफाई कर्मियों की उपस्थिति कहीं दिखाई नहीं देती। इंद्रपुरी चौक से कल्लू चौक तक लोग अपने घरों के सामने खुद झाड़ू लगाते नजर आते हैं, नगर निगम नदारद है। पूर्व सांसद ने नगर निगम में फैले कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क एवं नाली निर्माण में 20 से 25 प्रतिशत तक कमीशन लिया जाता है, जिसके कारण कार्यों की गुणवत्ता बेहद खराब होती जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नगर निगम की इस निरंतर लापरवाही और भ्रष्टाचार को लेकर वे शीघ्र ही झारखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.