लखनऊ, सितम्बर 19 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम जोन सात के व्यापारियों ने नगर निगम के जोनल कार्यालय का घेराव किया। व्यापारियों ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर मिलीभगत से अवैध अतिक्रमण कराने का आरोप लगाया। चेतावनी दिया कि यदि रविवार तक अतिक्रमण नहीं हटवाया गया तो सभी व्यापारी नगर निगम मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगा। इंदिरा नगर जोन -7 कार्यालय पर व्यापारियों ने जोनल कार्यालय का घेराव कर दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मुंशी पुलिया डिवाइडर रोड एवं सुख काम्प्लेक्स, प्राइम प्लाजा, मुंशी पुलिया मेट्रो के सामने अतिक्रमण करवा रखा है। स्थानीय व्यापारी ईमानदारी से टैक्स देते हैं, शांतिपूर्वक व्यापार करते हैं। लेकिन नगर निगम के कुछ अधिकारी अपने कर्मचारियों की म...