सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर नगर निगम के राजस्व विभाग ने बड़े बकायादारों से वसूली में तेजी लाने के लिए कुर्की के नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं। करीब 850 बकायादारों को कुर्की नोटिस भेजे गए हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि भवनों को कुर्क करने के बाद उनकी नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। वहीं शहर के कई बकायादारों की संपत्तियों को निगम द्वारा सील भी किया गया है।कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर अब तक करीब साढ़े आठ सौ बड़े बकायादारों को कुर्की नोटिस भेजे जा चुके हैं और अन्य बकायादारों को भी नोटिस भेजने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने सभी बकायादारों से अपील की है कि वे कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए अपना बकाया टैक्स जल्द से जल्द जमा करा दें। उन्होंने कहा कि यदि बकाया जमा नहीं किया गया तो संबंधित भव...