गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। शालीमार गार्डन स्थित गायत्री भवन में मंगलवार को नगर निगम ने भारत रतन पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर सुशासन सम्मेलन का आयोजन किया।इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन, पारदर्शिता और राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सुनीता दयाल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम उपस्थित हुई। कार्यक्रम के दौरान महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाकर और कारगिल विजय के माध्यम से देश का गौरव बढ़ाया। उनकी दूरदर्शिता और जनकल्याण की भावना आज भी प्रेरणास्रोत है। मुख्य अतिथि कांता कर्दम ने अटल को कवि हृदय का महान नेता बताते हुए कहा क...