कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। लगातार दूसरे दिन भी नगर निगम जोन चार की टीमों ने बड़े किराया बकाएदारों और कर बकाएदारों के खिलाफ सघन अभियान जारी रखा। गुरुवार को बजरिया और साइकिल मार्केट समेत चार क्षेत्रों में 70 दुकानें सील कर दी गईं। कुछ दुकानदारों ने भुगतान किया तो उनकी सील खोली। अभियान में 34 लाख रुपये वसूले गए। जोन चार के जोनल अधिकारी राजेश सिंह की अगुवाई में सबसे पहले बजरिया में किराया और कर बकाया में 20 दुकानों को सील किया गया। 12 दुकानदारों ने सात लाख रुपये का भुगतान किया तो सील खोल दी गई। इसके बाद साइकिल मार्केट में 20 दुकानों को सील किया गया। यहां आठ दुकानदारों ने तीन लाख रुपये किराए का भुगतान कर दिया। वार्ड नंबर 107 तलाक महल एवं वार्ड नंबर एक पुराना कानपुर में 30 दुकानों और मकानों को सील किया गया। 21 दुकानों और मकानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.