सहारनपुर, दिसम्बर 11 -- नगर निगम ने शहर के सिनेमाघरों पर लगने वाले शो टैक्स में बड़ा इजाफा करने की तैयारी कर ली है। प्रस्तावित नई दरें जारी कर दी गई हैं और संबंधित संचालकों से 10 जनवरी 2026 तक आपत्तियां मांगी गई हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। शहर में वर्तमान में पांच से छह मल्टीप्लेक्स और लगभग इतने ही साधारण सिनेमाघर संचालित हैं। नगर निगम पूर्व में प्रति शो 20 रुपये टैक्स वसूलता था, लेकिन अब इसे सिनेमाघरों के प्रकार के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में बांट दिया गया है। नई दरों के अनुसार साधारण सिनेमाघरों पर प्रति शो 100 रुपये जबकि मल्टीप्लेक्स पर 300 रुपये तक शो टैक्स निर्धारित किया गया है। निगम का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अगर कोई सिनेमाघर संचालक या संबंधित पक्ष आपत्ति देना चाहता है तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.