अलीगढ़, फरवरी 23 -- अलीगढ़। नगर निगम की टीम ने रविवार को जीटी रोड स्थित ब्लू बर्ड स्कूल के पास सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पाद जब्त किए। 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देशन मे जीटी रोड ब्लू वर्ड स्कूल क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग और उनसे बने उत्पादों के संबंध में मिली सूचना पर सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह टीम के साथ पहुंचे और सामान जब्त किया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक कैरी बैग और इससे बने उत्पादों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...