हल्द्वानी, मई 9 -- देवेंद्र रौतेला, हल्द्वानी। हल्द्वानी के फड़ ठेला कारोबार को व्यवस्थित करने के लिए शुरू की निजी वेंडिंग जोन योजना पंजीकृत वेंडर से ही दूर हो गई है। नगर निगम क्षेत्र में बने प्राइवेट वेंडिंग जोन में अभी तक एक भी नगर निगम के पंजीकृत वेंडर को जगह नहीं मिल सकी है। जिससे सालों से काम कर रहे वेंडर सड़क और फुटपाथ पर ही व्यवसाय करने को मजबूर हैं।

वेंडिंग जोन की स्थिति नगर निगम के वेंडिंग जोन नहीं होने से हल्द्वानी की सड़कों और फुटपाथ में दिनभर फड़ और ठेले लगे रहते हैं। इससे आवागमन कर रहे लोगों के साथ ही वाहनों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके समाधान के लिए नगर निगम ने निजी वेंडिंग योजना लागू की है। इसके तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में चौपाटी के नाम पर लगातार निजी वेंडिंग जोन खुल रहे हैं। यहां 25 प्रतिशत नगर निगम में पंजीक...