सासाराम, मार्च 14 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर निगम के तत्वाधान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को बौलिया में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 150 से अधिक सफाईकर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई। नगर निगम के स्वच्छता पदाधिकारी कुमार अनुगम ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर 14 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजन करने का निर्देश मिला है। जिसके आलोक में बौलिया में रहने वाले सफाईकर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही उन्हें आवश्यक सलाह के साथ दवाइयों भी दी गई। कहा कि नगर निगम के कर्मी के साथ स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व कर्मी शिविर में मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...