मुरादाबाद, मार्च 25 -- मुरादाबाद। महानगर में अतिक्रमण बड़ी समस्या बन गया है। नालियों पर दुकान बना ली गई है। इससे मामूली बरसात में ही जल भराव हो जाता है। इसी को लेकर बुधवार को नगर निगम ने बुध बाजार कांठ रोड और दिल्ली रोड के फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान मामूली नोक झोंक भी हुई। मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों और परिवर्तन दल के कर्मचारियों के कड़े तेवर के चलते विरोध ज्यादा देर तक चल नहीं सका। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि फुटपाथ पर कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.