गाज़ियाबाद, जून 20 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर शनिवार को नगर निगम ने शहर के पांचों जोनों में सड़कों को धूल मुक्त करने के लिए अभियान चलाया। रिमूवल ऑफ लेगेसी डस्ट एंड सॉलिड हॉर्टिकल्चर वेस्ट अभियान के तहत स्वास्थ्य, उद्यान और जलकल विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। अभियान के दौरान श्याम पार्क मेट्रो स्टेशन सहित विभिन्न क्षेत्रों में जमा धूल, ठोस अपशिष्ट और हॉर्टिकल्चर वेस्ट को हटाया गया। धूल नियंत्रण के लिए एंटी-स्मॉग मशीन, वॉटर स्प्रिंकलर और डुलेवो मशीन का उपयोग किया गया। मोहन नगर, वसुंधरा, कविनगर, विजयनगर और सिटी जोन में सुबह पांच से आठ बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया।नगर यह भी पढ़ें- शहर की सफाई व कचरा प्रबंधन की सीधी ज़िम्मेदारी अब वार्ड पार्षदों पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिल...