हल्द्वानी, जनवरी 29 -- हल्द्वानी। नगर निगम की टीम ने गुरुवार को प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचते हुए एक व्यक्ति को पकडा। मल्ली बमौरी में अभियान के दौरान दुकानों में पॉलिथीन सामान बेच रहे व्यक्ति को रोका। जांच मे दो किलों प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली। इससे जब्त कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, सफाई निरीक्षक चतर सिंह सहित निगम के कार्मिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...