गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मानसून से पहले शहर के सभी नाले साफ होंगे। नगर निगम ने नालों की सफाई के लिए पांच मशीन खरीदी हैं। इस तरह निगम नालों की सफाई खुद के संसाधनों से कराएगा।शहरी क्षेत्र में लगभग 580 छोटे और बड़े नाले हैं। इनमें से बड़े 82 नाले हैं। निगम बड़े नालों की सफाई ठेके पर कराता था। इसके लिए हर साल कई करोड़ रुपये का भुगतान होता था। इसके बाद भी मानसून के दिनों में जलभराव की समस्या रहती थी। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। लेकिन नगर निगम इस बार छोटे और बड़े नालों की सफाई खुद कराएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथिलेश कुमार ने बताया बड़े नालों की सफाई के लिए पांच मशीनें खरीदी गई हैं। प्रत्येक जोन में एक-एक बड़ी मशीन रहेगी।मशीनों से नालों की सफाई का काम शुरू करा दिया। शहरी क्षेत्र में 82 बड़े नाले हैं। ख...