हजारीबाग, अप्रैल 6 -- हजारीबाग हिन्दुस्तान प्रतिनिधि हजारीबाग शहर में नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर अभियान शुरू कर दिया है। महापौर अरविंद राणा के निर्देश पर नालों और नालियों की सफाई को प्राथमिकता दी गई है। इस संबंध में नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता को विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया गया है। इसी कड़ी में वार्ड 16 के पार्षद जमील कुरैशी के नेतृत्व में मुख्य नाले की सफाई का कार्य शुरू किया गया है। सोमवार को महापौर ने अन्य वार्ड पार्षदों के साथ मौके पर पहुंचकर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बताया गया कि अन्नदा क्षेत्र से गुजरने वाली इस प्रमुख नाले की सफाई लगभग 15 वर्ष पूर्व हुई थी। लंबे समय से उपेक्षा के कारण नाला पूरी तरह जाम हो गया था। पार्षद जमील कुरैशी ने बताया कि यह नाला पहले एक नदी था, जिसकी चौड़ाई कहीं 60 फीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.