आदित्यपुर, मई 27 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम ने जलकर के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है। निगम की ओर से तैयार की गई बकायेदारों की सूची के अनुसार केवल 19 उपभोक्ताओं पर कुल 38 लाख रुपये से अधिक का जलकर बकाया है। इनमें सबसे बड़ा बकायेदार रेलवे है। जिस पर लगभग 25 लाख रुपये का बकाया दर्ज है। यह राशि आदित्यपुर रेलवे स्टेशन और रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में की गई जलापूर्ति से संबंधित बतायी गई है। नगर निगम के अनुसार लंबे समय से इन उपभोक्ताओं को जलकर भुगतान के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। निगम का कहना है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद अधिकांश बड़े बकायेदार भुगतान के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने कहा कि नगर निगम की जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रख...