हल्द्वानी, अप्रैल 13 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। नगर निगम ने सोमवार को रानीबाग चित्रशीला घाट में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने सबसे पहले झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर पांच सौ किलो कूड़ा इकट्ठा कर निस्तारित किया गया। वहीं लोगों को घाट पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर पार्षद बबली वर्मा, आईईसी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज नेगी, विकास यादव, रोहित, मुकुल कुमार सहित 40 पर्यावरण मित्र मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भागलपुर: नगर निगम ने निकाली सफाई जागरूकता रैली यह भी पढ़ें- विशेष सफाई अभियान चलाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...