फरीदाबाद, मई 1 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को एनआईटी तीन में ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। दो जेसीबी की सहायता से टीम ने करीब तीन किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।हालांकि कुछ जगह लोगों ने कार्रवाई का विरोध जताया। लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाबुझा कर शांत कर दिया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि ग्रीन बेल्ट पर लंबे समय से लोगों ने अवैध रूप से कमरे, टीन शेड और लोहे की रेलिंग बनाकर कब्जा कर रखा था। कुछ स्थानों पर अस्थायी कार सर्विस सेंटर भी संचालित किए जा रहे थे। इन अतिक्रमणों के चलते हरित क्षेत्र लगातार सिमट रहा था और आसपास की व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। कार्रवाई से पहले संबंधित लोगों को नोटिस देकर कब्जे हटाने के निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.