वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी। नगर निगम प्रशासन ने कुल 386 नालों में 364 की सफाई पूरी करने का दावा किया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधीन 258 छोटे और मझोले नाले तथा सामान्य अभियंत्रण विभाग विभाग के अधीन 128 बड़े नाले शामिल है। 15 मीटर से सात हजार मीटर लंबाई वाले कुल 258 छोटे और बड़े नालों की 97 प्रतिशत सफाई पूरी कर ली गई है। 249 नालों को पूरी तरह साफ कराया जा चुका है। इनमें ककरमत्ता, भेलूपुर, पांडेयपुर, आदमपुर, सिगरा, नारायणपुर, नेवादा, भगवानपुर, लेढ़पुर, अलईपुरा, लोहता, लहरतारा, सारनाथ, नदेसर, जैतपुरा, कंदवा, सुसवाही, हुकुलगंज, शिवपुरवा, शिवपुर, दीनापुर, चौकाघाट, मंडुवाडीह, पुराना रामनगर और फुलवरिया सहित विभिन्न वार्डों के नाले शामिल हैं। तीन मीटर से अधिक गहरे 128 प्रमुख नालों की सफाई का काम अंतिम चरण में है। नगर निगम ने अस्सी, जगतगंज मरीमाई...