आगरा, जनवरी 30 -- छत्ता जोन में एयरटेल कंपनी द्वारा एचडीडी मशीन से केबल डालने के दौरान नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। सड़क खुदाई के बाद समय पर पुनर्स्थापना न किए जाने को लेकर क्षेत्रीय लोगों की शिकायतों के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। नगर निगम ने मैसर्स भारती एयरटेल प्रालि. को केबल बिछाने की अनुमति दी थी। अनुमति पत्र में स्पष्ट शर्त थी कि खुदाई के उपरांत 72 घंटे के भीतर लोक निर्माण विभाग के मानकों के अनुसार सड़क की पूर्ण पुनर्स्थापना अनिवार्य होगी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पवन बिहार, शोभा नगर, संजीव नगर, भगवती बाग सहित विभिन्न इलाकों में 200 से अधिक स्थानों पर गड्ढे खोदे गए, लेकिन मौके पर रेस्टोरेशन का कार्य नहीं किया गया। इसके अलावा यातायात सुरक्षा के लिए आवश्यक बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.