अलीगढ़, फरवरी 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आम बजट में निकायों के विकास व पांच लाख तक की आबादी वाले क्षेत्रों के विकास को लेकर भी ऐलान किया गया है। इसका जनपद की नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों को मिल सकता है। इसके अलावा नगर निगम अगर एक हजार करोड़ का सिंगल बांड जारी करेगा तो उसको विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट अतिरिक्त किया जाएगा। उप्र में कई नगर निगम सिंगल बांड जारी करते हैं। नगर निगम अलीगढ़ भी इस दिशा में काम कर रहा है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नगरीय विकास व इंफ्रा को लेकर बजट में तमाम समावेश किया गया है। सिंगल बांड जारी करने की स्कीम चल रही है। नगर निगम इस दिशा में काम कर रहा है कि जनता के हित में विकास की रफ्तार को गति देने के लिए एक हजार करोड़ का सिंगल बांड जारी करेगा। नगर निगम अपनी आर्थिक आय को मजबूत करने के लिए विभि...