हल्द्वानी, सितम्बर 24 -- हल्द्वानी। सड़क पर अतिक्रमण कर कारोबार करने वालों के खिलाफ बुधवार को नगर निगम ने अभियान चलाया। आवास विकास के साथ मंगलपडाव से तीनपानी तक चलाए गए अभियान में दर्जनों फड़ और ठेले सडक पर काम करते हुए पाए गए। वहीं कई दुकानदारों ने सडक तक सामना फैलाया था। इसके लिए टीम ने सामान हटा कर जब्त करना शुरू किया। वहीं फिर से अतिक्रमण मिलने पर जुर्माने की कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, सहायक लेखाधिकारी गणेश भट्ट, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, सफाई निरीक्षक चतर सिंह सहित निगम के कार्मिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.