लखनऊ, मई 1 -- नगर निगम द्वारा शुक्रवार को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक ही दिन में चार अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की गई। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि सरोजनी नगर के ग्राम बिजनौर, नटकुर, अमौसी एवं औरंगाबाद जागीर में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बहुमूल्य सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर अस्थायी बाउंड्रीवाल बनाकर और अवैध प्लॉटिंग कर सरकारी भूमि पर कब्जा करने के प्रयास किए जा रहे थे। नगर निगम की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया और भूमि को कब्जामुक्त कराया। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम देख मची भगदड़, फड़ विक्रेता की गई जान इस संयुक्त कार्रवाई में ग्राम बिजनौर में 0.506 हेक्टेयर, ग्राम...