नगर निगम ने अपनी जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोरखपुर, जून 3 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर निगम की खलियान की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ बुधवार को अभियान चला। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार के निर्देश पर संगम चौराहे पर निर्माणाधीन भवन के साथ निगम की जमीन पर चाहरदीवारी बना कर अतिक्रमण को तोड़ा गया। कुछ लोगों ने सरिया और लकड़ी रख कर अतिक्रमण किया था जिसे हटवाया गया। फातिमा बाईपास के संगम चौराहा स्थित जंगल सालिकराम में अराजी संख्या 242 में 19 डिसमिल जमीन नगर निगम खलिहान के नाम से दर्ज है। आरोप है कि भू-माफियाओं ने खतौनी में हेर-फेर कर इस नगर निगम खलिहान की जमीन को कुछ लोगों को रजिस्ट्री कर दी हैं। रजिस्ट्री कराने वाले लोगों ने उस जमीन पर बाउंड्री बनाकर कब्जा कर लिया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम में सरकारी जमीन कब्जे की शिकायत की थी। बुधवार की दोपहर प्रवर्तन दल टीम जेसीबी मशीन के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.