देहरादून, दिसम्बर 17 -- देहरादून। नगर निगम की ओर से बुधवार को सहारनपुर चौक, घन्टाघर के आसपास अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त आयुक्त नमामी बंसल भी मौके पर पहुंची। उन्होंने भूमि अनुभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में निरंतर अतिक्रमण हटाने, अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी रखें। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त विनय प्रताप सिंह चौहान, कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...