नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान
रुडकी, जून 4 -- नगर निगम की ओर से गुरुवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अनेक दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमण की श्रेणी में आने वाले सामान को जब्त किया गया। साथ ही कई दुकानदारों पर जुर्माना ठोका गया। नगर निगम के नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी के निर्देश पर गुरुवार को वरिष्ठ कर एवं राजस्व अधिकारी एसपी गुप्ता के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत नगर निगम पुल से हुई। टीम ने मलकपुर चुंगी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने कई दुकानों के चालान काटे, दुकान के बाहर रखे सामान को जब्त कर लिया गया। यह भी पढ़ें- चेनारी बाजार में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला बुलडोजर, सरकारी भूमि हुई मुक्त अभियान को लेकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। अनेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.